
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी। शनिवार को गड़हनी प्रखण्ड के काउप गांव में विधायक मद से बना रोड का अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन ने उद्धघाटन किया। करीब बीस लाख की लागत से यह रोड बबन राम के घर से ओम नारायण साह(पूर्व मुखिया), सिंगासन पासवान होते हुए हाई स्कूल तक बना। रोड के बनने से स्थानीय छात्र – नौजवान, महिलाओं सहित सभी ग्रामीणों में खुशी का लहर दिखा।
विधायक शिवप्रकाश प्रकाश रंजन ने कहा कि क्षेत्र का में शिक्षा – स्वास्थ्य और विकास हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए मैं लगतार प्रयासरत्त रहूंगा। सदन से सड़क तक लड़ता रहूंगा। इस मौके पर गड़हनी प्रखंड सचिव राम छपित जी , चरपोखरी प्रखंड महेश जी,भीम पासवान, उज्ज्वल भारती,निजी सहायक राजेश कुमार और समस्त ग्रामीण जनता शामिल थे।
