निर्धन लोगों में खाद्यान्न पैकेट व हनुमान मंदिर को आलमारी किया गया प्रदत्त।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 अप्रैल।सिन्हा परिवार प्रमुख, पत्रकार डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा के बड़े भाई स्व कामेश्वर प्रसाद सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक महादेवा स्थित आवास पर स्वजनों की उपस्थिति में मनाई गई।इस मौके पर परिवार के लोग और संबंधी उपस्थित रहे। आचार्य कामता बाबा की देखरेख में पूजा हवन, आरती के बाद स्व सिन्हा के फोटोग्राफ पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में पत्नी बिमला देवी, उषा देवी, रीना सहाय,आशा सिन्हा, मुन्नी, अंकिता सिन्हा,ज्योति प्रकाश सिन्हा, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा,सुमन कुमार सिन्हा, सुधीर रंजन,राकेश कुमार सिन्हा, प्रांशु,कयुष डब्लू आदि रहे।पुत्र ज्योति प्रकाश सिन्हा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।तदुपरांत उपस्थित ब्राह्मण मंडली को श्रद्धापूर्वक भोजन, अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर विदा किया गया।इसके बाद निर्धन व जरूरत मंदों के बीच खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए। संध्या समय महादेवा हनुमान मंदिर में मंगलवार की विशेष पूजा आरती प्रसाद के बाद एक स्टील की आलमारी पिता की पुण्य स्मृति में महादेवा हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष के माध्यम से प्रदान किया गया।आरती के बाद प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ। समिति के नीरज केशरी ने बताया की पुण्य स्मृति आलमारी प्राप्त होने से आवश्यक सामान व मंदिर का कागजात सुरक्षित रहेगा।

