RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस पर समारोह सह संगोष्ठी आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर। रविवार को श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में1942के अमर शहीद अकली देवी का शहादत स्मृति दिवस समारोह सह संगोष्ठी का शहीद अकली देवी स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समारोह का संचालन संस्था के सचिव बबन पंडित और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया।समारोह का उद्घाटन डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी एवं प्रो विजय सिंह मुखिया ने संयुक्त रूप से शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने सम्बोधन में लोजपा(रामविलास)के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि शहीद अकली देवी महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में चढ़ बढ़ कर सहयोग में रही थी उन्होंने आज़ादी के लड़ाई में अनेकों जगह पर हिस्सा लिया।डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि15सितंबर1942को अंग्रेज सैनिकों से लड़ी और सैनिक को घायल किया उसके साथ लसाडी ढकनी डुमरिया चासी बनौली गांव के अनेक लोग थे। प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि शहीद अकली देवी ने13सितंबर को अपने सहयोगी लोगो के साथ अगिआंव बंगला को जला दिया था तथा पोस्ट आफिस को लूट लिया था उसी के बदले में अंग्रेजों ने लसाडी गांव को14सितंबर को मध्य रात्रि में घेर लिया तथा मशीन गन गांव के चारो ओर लगा दिया था ।15सितंबर1942को सुबह जब लसाडी के अगल बगल के गांव को जानकारी हुई तो चासी ढकनी नारायणपुर सुतिहारी डुमरिया के लोग लाठी फरसा लेकर डंका बजा कर चल दिये अंग्रेजो के साथ भयंकर युद्ध हुआ जिसमें छः लसाडीचार चासी और दो ढकनी के लोग शहीद हो गए थे उसी लड़ाई में शहीद अकली देवी भी शहीद हो गई थी।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में निर्मल शक्रवार लोजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीला शर्मा लोजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान चन्दन प्रो डॉ चन्दन पासवान जितेंन्द्र यादव सुनीलः यादव बिरमनी सिंह मंटू गुप्ता सुरेंद्र आज़ाद संजय कुमार सुदर्शन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Related posts

प्रदेश में सभी सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान किये जाएं – मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:छात्रों की समस्या को लेकर छात्र जदयू अध्यक्ष मिले जिलाधिकारी भोजपुर से।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल अनवरत जारी।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अपतटीय खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम सहिला का फरमान,सरकारी स्थलों पर अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स एवं बैनर लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मराठवाड़ा मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment