RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया गया मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज द्वारा ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान EVM/VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार EVM/VVPAT के भंडारण, रख-रखाव एवं सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, दिवाकर लाल दास,प्रभारी पदाधिकारी, EVM वेयरहाउस-सह-सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर; कनीय अभियंता, भवन प्रमंडल, आरा; एवं प्रभारी पदाधिकारी, अग्निशमन भी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

नारनौल:सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी ने ली भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों के अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के सभी 32 मंडलो मे कार्यसमिति बैठक संपन्न!30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने चीनी मौसम 2024-25 (अक्टूबर-सितम्‍बर) के लिए चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के ‘उचित और लाभकारी मूल्य’ (एफआरपी) को मंजूरी दी।

rktvnews

विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

Leave a Comment