आरा/भोजपुर 15 अक्टूबर।एचडी जैन कॉलेज आरा के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार को एक बार पुनः उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान मिला है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का सबसे प्राचीन और अग्रणी एच डी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ नरेंद्र कुमार को सर्वोच्च ग्लोबल एंबेसडर ऑफ़ एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह अवार्ड दिल्ली स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट के द्वारा 30 सितंबर को शिक्षा और सामाजिक आर्थिक विकास विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार सम्मान समारोह में दिया गया था। प्राचार्य महाविद्यालय मे व्यस्तता के कारण दिल्ली सम्मान समारोह में नहीं पहुंच सके इसलिए एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र महाविद्यालय में आज उन्हें प्राप्त हुआ।
इसकी खबर मिलते ही महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।अनेक शिक्षक,कर्मचारी,छात्र बधाई और शुभकामना पहुंच गए।विदित हो की इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले बिहार के पहले प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार हैं।इन्हें पहले भी कई अवार्ड मिल चुके हैं।बेस्ट प्रिंसिपल का अवार्ड 2023 में थिंपू भूटान के इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट स्टडीज, द्वारा चौथा भारत भूटान फ्रेंडशिप समिट में मिला।

नई शिक्षा नीति पर पहली बार राज्य में कार्यशाला करने के लिए महामहिम सह कुलाधिपति ने खुशी जाहिर करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेन्द्र कुमार के कार्यों की सराहना की है।अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रो कुमार ने बताया की पठन पाठन में अभिरुचि और लगनशीलता से शिक्षक बनकर अपनी सेवा देते रहा।सर्व प्रथम जगजीवन कॉलेज आरा का प्राचार्य बना।तब से निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन से,कालेज परिवार के सहयोग से जहां भी रहा,सतत प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया।इसके बाद मुझे शेरशाह कालेज का प्राचार्य बनाया गया। इसके बाद ऐतिहासिक महाराजा कालेज का प्राचार्य बनाया गया। जैन कॉलेज में प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार में भी कार्य किया।अब एच डी जैन कालेज का स्थाई प्राचार्य हूं। मेरे परिश्रम का फल जगजीवन कॉलेज और शेरशाह कॉलेज को नैक ग्रेडेशन में बी प्लस मिला जबकि महाराज को बी ग्रेड प्राप्त हुए।
प्रो नरेंद्र ने बताया की कालेज की शिक्षा छात्र छात्राओं का भविष्य का निर्धारण करती है ।बच्चों को पढ़ाना,उनका सही मार्गदर्शन करना ही शिक्षक की नैतिक दायित्व है, वास्तव में कर्म और धर्म है। हम सभी मिलकर अध्यापन का बढ़िया माहौल बनाये, पढ़ें पढ़ायें ,इस अग्रणी संस्थान को और आगे बढ़ायें।हम रहे ना रहे, हर प्रसाद दास जैन की अमर कृति जैन कालेज की प्रतिष्ठा बढ़ती रहे,छात्र छात्राओं का भविष्य सदैव उज्जवल बनता रहे। यही कामना है।
