RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सामाजिक सौहार्द के बीच 6 अप्रैल को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा : महासचिव शंभू चौरसिया

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 अप्रैल।अखिल ब्रह्माण्ड नायक, कुल गौरव, भारतीय सभ्यता संस्कृति के उन्नायक, धर्म रक्षक प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव 6.4.2025 को सनातनियों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम रामनवमी शोभायात्रा समिति भोजपुर के तत्वावधान में हर्षोल्लास मनाया जा रहा है।इसकी तैयारी पूर्व से चल रही है। महासचिव शंभू चौरसिया ने बताया की यह समिति द्वारा 25वां प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव है जिसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने का प्रयास चल रहा है।इसका प्रचार प्रसार पूरे जनपद में प्रचार रथ द्वारा चल रहा है।शहर के सभी झांकी प्रमुख लोगों से संपर्क, तैयारी की समीक्षात्मक बैठक चल रही है। सबको लाइसेंस लेकर चलना है।शोभायात्रा में शांति सुरक्षा और निर्धारित रुट के लिए समिति और जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक पहल व विमर्श जारी है। संत श्री देवराहा बाबा शिवनाथ जी महाराज के नेतृत्व में शोभायात्रा में निकलेगी। इनके साथ अखंडानंद जी महाराज, ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र जी के साथ स्थानीय मंदिरों के पुजारी, पूर्व मंत्री आर के सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,मंत्री गिरिराज सिंह,जीवन कुमार एम एल सु,सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,के साथ साथ हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था भक्ति प्रदर्शित करेंगे। महासचिव ने बताया कि 10:00 बजे महादेवा हनुमान मंदिर से प्रभु श्री राम का रथ सज-धज कर रामगढिय़ा श्रीराम मंदिर के पास पूजा के लिए जायेगा। जहां दांडी बाबा के नेतृत्व में पूजन आरती के बाद 11.30 बजे से शोभायात्रा और झांकी नगर भ्रमण के लिए प्रमुख मार्गों से निकलेगी।शहर के सभी मंदिरों, चौंक चौराहों और सड़कों को बड़े छोटे भगवा पताका से सुसज्जित किया जा रहा है। मंत्री विधायक एमपी जनप्रतिनिधि,तथा अनेक संत महात्मा भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ायेंगे।आज प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनें शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए कार्यालय में आकर मिली। कमिटी द्वारा इन्हें भगवा ध्वज पताका देकर अभिनंदन व सम्मानित किया गया और लाइसेंस लेकर आने के लिए निमंत्रित किया गया।श्री चौरसिया ने बताया की सभी वर्गों के लोग सामाजिक सौहार्द बनाते हुए, महिला पुरुष, युवा, पूर्व सैनिक संघ के सदस्य, ब्रह्मकुमारी के सदस्य,आदि साथ चलेंगे।आज 04 अप्रैल को श्री मैना सुन्दर धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन 11.00बजे से आयोजित है। जिसमें शहर के बुद्धिजीवी, चिकित्सक,अधिवक्ता,व्यवसायी,
सभी संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी वरीय संत महात्माओं के हाथों सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मौके पर महासचिव शंभू चौरसिया, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,नवीन प्रकाश, अमरेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर पासवान,हरिओम सिंह, बासुदेव नारायण सचचू, सनी पांडे,, शंभु सिंह, रोहित सिंह बजरंगी, संजीव कुमार, सरोज पांडेय,बादल जालान, शैलेंद्र प्रताप, नंदलाल भगत,अजय गुप्ता,
संतोष चौरसिया,संतोष सिंह,अजय जी, राणा रुद्र प्रताप, अभिषेक केसरी,विक्की,अनिल कुमार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में, 2024 के आम चुनावों के दौरान, निर्वाचन आयोग देश में अब तक की सबसे अधिक प्रलोभन संबंधी सामग्री जब्त करने की ओर अग्रसर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने दी बिहारवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनायें।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में एक पौधा लगाया; ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को आगे बढ़ाते हुए अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के अंतर्गत अरावली पर्वत श्रृंखला को फिर से संपूर्ण वन क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया।

rktvnews

Leave a Comment