RK TV News
खबरें
Breaking News

सहारा निवेशकों के पैसे वापसी को ले लोकसभा के मकर द्वार पर सांसदों ने किया प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 अप्रैल।आज सहारा इण्डिया के निवेशकों का पैसा वापस कराने के लिए लोकसभा के मकर द्वार पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पांच सांसद शामिल थे। जिसमे बिहार से भाकपा माले के काराकाट सांसद कॉमरेड राजाराम सिंह,आरा से कॉमरेड सुदामा प्रसाद, कांग्रेस से किशनगन के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद, उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर और तमिलनाडु के कुड्डालोर से कांग्रेस सांसद डॉक्टर एम के विष्णु प्रसाद शामिल थे।
प्रदर्शन के माध्यम से सांसदों ने सहारा इण्डिया के निवेशकों का ब्याज सहित वापस करो, सहारा इंडिया के सम्पतियों के बिक्री पर रोक लगाओ, सहारा के फरार अधिकारियों को गिरफ्तार करो, भ्रस्ट अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।
इस मौके पर आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि सहारा रिफन्ड पोर्टल पर लगभग एक लाख करोड़ रुपया का क्लैम सहारा के जमा-कर्ताओं ने किया है, जो व्याज समेत लगभग ढाई लाख करोड़ होता है। सहारा इंडिया की वैली, मुंबई की बर्सोवा की जमीन समेत सहारा की सभी संपत्तियों की कीमत लाखो करोड़ में है। सहारा रिफन्ड पोर्टल पर सहारा की अन्य कंपनियां सहारा क्यू शॉप, सहारा इंडिया कॉमर्शियल कॉरपोरेशन लिमिटेड भी मौजूद है। सहारा रिफन्ड पोर्टल पर डेथ क्लैम और MIS का क्लैम नहीं लिया जा रहा है। सहारा इंडिया के जमा-कर्ताओं का डाटा सेंट्रल कॉपरेटिव रजिस्ट्रार को नहीं दे रहा है। सहारा इंडिया से भुगतान नहीं मिलने के कारण देश भर में लगभग दस हजार जमा-कर्ताओं और अभिकर्ताओं ने अभाव और तनाव के कारण आत्महत्या कर ली है।
उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया के अधिकारी, निवेशकों का धन हड़प कर देश विदेश में छुपे हुए है। सहारा इंडिया, अपनी जमीनों को औने-पौने दाम पर बेच रही है।
सहारा इंडिया कार्य-कर्ताओं का बकाया कमीशन और भविष्य निधि का पैसा हड़पना चाहती है। सहारा इंडिया के जमा-कर्ताओं और कार्य-कर्ताओं का काटा हुआ इंकम टैक्स का पैसा इंकम टैक्स कार्यालयों में जमा नहीं कराया जा रहा है। देश भर में बंद पड़े सहारा इंडिया कार्यालय के मकान मालिकों का बरसों का किराया लंबित पड़ा है।
उन्होंने कहा कि लोकहित में सहारा इंडिया की सभी परी-संपत्तियों की बिक्री पर तत्काल रोकथाम व उन्हें जप्त कर जमा-कर्ताओं का पैसा व्याज सहित एजेंटों के माध्यम से वापस दिलाने, पैसे की आस व अभाव में मृत सभी जमा-कर्ताओं व एजेंटों को सहारा द्वारा दस-दस लाख का अतिरिक्त मुआवजा दिलवाने, सेंट्रल कॉपरेटिव द्वारा जमा-कर्ताओं का सम्पूर्ण डाटा रजिस्ट्रार को दिलवाने, देश विदेश में छुपे सहारा इंडिया के दोषी अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने, एजेंटों के कमीशन और भविष्य निधि का पैसा का भुगतान व कटा हुआ इंकम टैक्स का पैसा इंकम टैक्स कार्यालयों में जमा करवाने तथा बंद पड़े सहारा इंडिया के कार्यालयों के मकान मालिकों का बरसों का किराया का पैसा किया जाए।
उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांसद सुदामा प्रसाद के निजी सहायक चन्दन कुमार ने दी।

Related posts

दुमका :विधायक आलोक सोरेन ने “दीदी की दुकान” का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला नक्सली सुनीता के आत्मसमर्पण पर पुलिस बल को दी बधाई।

rktvnews

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा!झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 दिसंबर 23

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर सभी लोगों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment