
दिव्यांगजनों के अधिकार व समावेशी विकास के प्रचार प्रसार में सक्रिय भूमिका हेतु किया गया सम्मानित।

जनहित परिवार सहित अधिवक्ताओं एवं अन्य गणमान्यों ने प्रेषित की शुभकामनाएं।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।जनहित परिवार से जुड़े अधिवक्ता संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश को दिव्यांग जनों के अधिकार एवं समावेशी विकास को प्रचार प्रसार करने के लिए एवं सक्रिय भागीदारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग भोजपुर के तत्वाधान में बुनियाद केंद्र ब्लॉक रोड, आरा के सभागार में विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर अन्य सम्मानित महानुभावों के साथ-साथ सम्मानित किया गया।
इस सम्मान की सूचना पाकर जनहित परिवार एवं आरा बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ जन शिक्षा विभाग से जुड़े साक्षरता कर्मियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने व्यक्तिगत रूप से शुभकामना व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शुभकामना व्यक्त करने वालों में आरा बार के पूर्व अध्यक्ष रामाधार सिंह एवं महासचिव राजेश कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे, संयुक्त सचिव, डॉ रवि कुमार, लक्ष्मी नारायण राय, लोक अभियोजक भोजपुर राणा प्रताप सिंह , नंदकिशोर सिंह कमल, प्रमोद सिंह, सारिका , संजय सिंह, देवेंद्र राय, राम पहलाद तिवारी, डॉ रेनू मिश्रा, डॉ किरण कुमारी, राजीव रंजन, राजकुमार सिंह, जगत् नंदन सहाय गायत्री सहाय, अजय कुमार गुप्त, रमेश सिंह आदि प्रमुख थे।
