RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:श्रीराम जन्मोत्सव 6अप्रैल को, ऐतिहासिक निकलेगी शोभायात्रा यात्रा: महासचिव शंभू चौरसिया

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च। रविवार को रामनवमी शोभा यात्रा समिति के सदस्यों की लगातार समीक्षात्मक आगामी बैठक 6 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव की तैयारी को ले चल रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ऐतिहासिक झांकी निकालने की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। महासचिव शंभू चौरसिया ने बताया कि सभी लोगों से संपर्क, जुलूस की बारिकियों, ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय,सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है। इस बार समिति का 25वां वर्ष है इसलिए और भी सार्थक पहल जारी है। इस संबंध में यहां केंद्रीय समिति और झांकी प्रमुख सभी सदस्यों की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक महादेवा हनुमान मंदिर के प्रांगण में हुई जिसमें सभी सदस्यों से अपना जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए अनुरोध किया गया।
श्री चौरसिया ने बताया कि 4 अप्रैल को सभी महत्वपूर्ण लोगों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में श्री रामनवमी समिति से कोषाध्यक्ष गोकुल, सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र, झांकी प्रमुख शंभू सिंह, सह झांकी प्रमुख हरिओम सिंह, शैलेन्द्र जी, मोहन विश्वकर्मा, अविनाश कुमार , अनिल कुमार, आनंद कुमार, सुमित कुमार, राम जी बहादुर, वीरेंद्र चंद्रवंशी, काशीनाथ सिंह, राजू, आर. के. उपाध्याय , बादल जलन, विक्की, रुद्र प्रताप राणा , मनीष कुमार, चंद्रमा प्रसाद जादव, मीडिया प्रभारी युवराज सिंह और नितिन राज पाठक आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मादक पदार्थों के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर व्यवहार न्यायालय, आरा में नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

बक्सर: 2 जुलाई को आयुक्त की होने वाली बैठक के पूर्व डीएम ने की पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना की समीक्षा।

rktvnews

मर्यादित नारी एवं वीरगति प्राप्त करने वालों को मिलता है मोक्ष : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर: सजग रचनाकार संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार में अकाउंटेंट के पद पर जीतने वाले रवि सिन्हा का हुआ अभिनंदन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:6, 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव।

rktvnews

Leave a Comment