RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार के सरकारी विद्यालयों की बदल रही सूरत!शिक्षा विभाग राज्य के सभी विद्यालयों में कल आयोजित करेगा “शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी”।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,26 अप्रैल। मौलिक अधिकार! इसी अधिकारों की एक कड़ी है “शिक्षा“जिसको पाना हमारा अधिकार है और यह सरकारों की जिम्मेवारी भी है की सरकारी स्तर पर इसका अधिकार सुचारू रूप से सभी को एक समानता के साथ उपलब्ध कराएं।अपने इसी कर्तव्यों के निर्वहन करने की ओर बिहार सरकार ने एक कदम बढ़ाते हुए सरकारी विद्यालयों को और सुदृण करने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य सरकार के बिहार शिक्षा विभाग द्वारा पूरे राज्य के सरकारी विद्यालयों में वर्ग 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के अभिवावकों के साथ अभिवावक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 23-24 के एकेडमिक सत्र की शुरुआत कराते हुए कल 27 अप्रैल को राज्य के सभी विद्यालयों में वर्ग 1 से 3 के विद्यार्थियों के अभिवावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है इस संगोष्ठी के तहत नए नामांकित बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।सभी अभिवावकों को इस संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु प्रेरित किया जायेगा की वो अपने आस पड़ोस और विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में अनामांकित बच्चों का नामांकन कराए। संगोष्ठी में विद्यालयों द्वारा अभिवावकों को विद्यालयों में होने वाले नवाचार ,बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं सहित अन्य शिक्षक गतिविधियों का अवलोकन अभिवावकों को कराया जायेगा।प्राध्यापको एवं शिक्षकों के द्वारा अभिवावकों को उनके बच्चों के निर्धारित मुख्य दक्षताओं से परिचित भी कराया जायेगा जिससे अभिवावक अपने बच्चों के प्रगति का आंकलन कर सकें एवं घर पर पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया जा सकें।संगोष्ठी के दौरान शिक्षक अभिवावकों को विद्यालयों का भ्रमण कराएंगे और उनके विचारों और सुझावों से अवगत भी होंगे। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संगोष्ठी में सभी अभिवावकों को आमंत्रित कर इस संगोष्ठी को सफल बनाने का आग्रह भी किया है।

Related posts

भोजपुर:सत्कर्म का संदेश देती हैं भगवद्गीता:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बक्सर:मीडिया कोषांग-सह-एम०सी०एम०सी० कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

बेतिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का गढ़वा के छात्रावासों का निरीक्षण, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment