RK TV News
खबरें
Breaking News

गोरखपुर:भव्यता के साथ शुरू हुआ फागुन महोत्सव।

बड़ी संख्या में लोगों ने फूलों की होली खेली।

दुर्गा बाबू ने इशिता व् अनुभव को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)12 फरवरी। पूर्वाचल सास्कृतिक प्रतिष्ठान , डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस एसोसिएशन व् शितला प्रसाद फुलमती देवी शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तारामंडल स्थित नौका विहार, रेल विहार में अशोक विला के सभागार में विगत वर्षों की भांती, इस वर्ष भी फागुन महोत्सव का भव्य राधा (शिवानी ) व् कृष्ण(आनंद) के के गीतों व् फूलों के होली के गीतों व् भजनों से शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर लखनऊ से आनंद कान्हा ग्रुप से पधारे मण्डली द्वारा नव दम्पत्तियो के स्वागत में श्री राधे कृष्ण फागुन लीला में प्रमुख भजन व् गीत जुलम कर डालो, सितम कर डालो, काले ने कर दियों लाल, बरसाने की होली,राधासंग होली खेले, राधा के लाल लाल गाल,कान्हा मै नहीं खेलू होली,खूब रंग डालो कान्हा सही दर्जनों भजन व् गीत प्रस्तुत किए ।
इसी क्रम में नव दंपति अनुभव व इशिता को राधा कृष्ण फूलों से स्नान करा कर, आशीर्वाद प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख वयोवृद्ध समाजसेवी दुर्गा प्रसाद (दुर्गा बाबू) ने इशिता व् अनुभव को सम्मानित भी किया।
दुर्गा बाबु ने कहा कि
ब्रज व् गोरखपुर में होली का एक अपना ही अलग ही महत्व है. यहां होली का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है. वसंत पंचमी के दिन से ही होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. वसंत पंचमी पर फाग उत्सव जैसे ही शुरू होता है, तो मथुरा वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में होली भगवान अपने भक्तों के साथ खेलते हैं ।
वसंत पंचमी पर होली का डांडा गड़ने के बाद 3 फरवरी से ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव की धूम शुरू हो जाती है ।इधर बरसाना में राधारानी के चरणों में गुलाल अर्पित होगा,इसके बाद धीरे-धीरे ब्रज के मंदिरों में होली की धूम शुरू हो जाती है।
इस उत्सव का संचालन सामाजिक कर्मयोगी मंजीत कुमार (बाबु) ने किया साथ ही साथ सभी आए आगंतुओं के प्रति आभार अनिल मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर इंजीनियर अनुभव श्रीवास्तव , इशिता देवी,राकेश , श्रीवास्तव, वीना चटर्जी, ई प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार,अर्चना, डॉ विभा, राजीव जी,प्रदीप जी,संजय जी, ई रंजीत कुमार,निवेदिता, सरस्वती देवी, ई संजीत श्रीवास्तव,स्मिता , मंजीत कुमार, मनीषा , रजत कुमार,राजू जी,
प्रवीन सिंह, संतोष गिरी,मुकेश्व सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

सीएसआईआर-आईआईआईएम द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का समापन।

rktvnews

सिवान:बेतिया राज से संबंधित जमीन की सूचना अगर हो तो इसकी सूचना जिला प्रशासन सिवान को दे सकते हैं,जिला पदाधिकारी ने की जिला वासियों से अपील।

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में सूचना सह सहायता केन्द्रों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मी सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का कर रहे निवर्हन।

rktvnews

भोजपुर:पिपरा जयपाल में दलितों पर हमले के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाकपा माले की टीम।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभवों और मार्गदर्शन से लिखा जायेगा बार एसोसिएशन का नया अध्याय: विद्या निवास सिंह

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैकले के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई।

rktvnews

Leave a Comment