RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अभ्यास कोप इंडिया-2023 का कलाईकुंडा के वायु सेना स्टेशन में समापन।

RKTV NEWS नयी दिल्ली,25 अप्रैल। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार वायु सेना अभ्यास कोप इंडिया-2023 का छठा संस्करण पिछले दो सप्ताहों के दौरान कलाईकुंडा, पानागढ़ और आगरा स्थित वायु सेना स्टेशनों में आयोजित किया गया था। यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और अमरीका की वायु सेना (यूएसएएफ) के बीच नियमित एक वायु अभ्यास का हिस्सा है, जिसका समापन 24 अप्रैल 2023 को हुआ। इस अभ्यास में भारतीय वायु सेना की तरफ से रफाल, तेजस, सुखोई-30एमकेआई , जगुआर, सी-17 और सी-130 जैसे अग्रिम पंक्ति के विमानों ने हिस्सेदारी की थी। अमरीका की वायु सेना की ओर से एफ-15 ‘स्ट्राइक ईगल’ लड़ाकू विमान, सी-130, एमसी-130जे, सी-17 और बी1बी जैसे सामरिक बमवर्षक विमानों ने भाग लिया। इस अभ्यास में जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के वायु कर्मियों ने भी पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया। इस संयुक्त अभ्यास ने सभी देशों के प्रतिभागियों द्वारा अपने विचारों को साझा करने और आपसी सहयोग, आदान-प्रदान तथा संयुक्त मिशन के माध्यम से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को आत्मसात करके सीखने का बहुमूल्य अवसर प्रदान किया।

अभ्यास के दौरान मित्रता एवं भाईचारे की भावना को सशक्त करने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभ्यास दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच अंतर-राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाली दो वायु सेनाओं के मध्य संबंधों को बेहतर बनाए रखने तथा इसे और मजबूत करने के लिए गहरी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Related posts

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

rktvnews

सात दिवसीय डिजिटल टूल्स इन टीचिंग एंड लर्निंग प्रोग्राम का हुआ समापन!डिजिटल उपकरण के बारे में जानना और चलाना समय की मांग है:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

भोजपुर:बारिश में रमना रोड पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा बाइक सवार।

rktvnews

Leave a Comment