RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड वितरण की प्रगति तथा विकास मित्रों के सेवा सत्यापन पंजी की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही 118 अर्द्धनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों की पंचायत एवं पंचायत समिति की निधि से मरम्मति कराने तथा बेटी जन्मोत्सव कन्या रत्न सम्मान समारोह योजना के तहत नवजात बेटी के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी निर्मित शौचालयों का जियो-टैगिंग कराते हुए पेई आईडी क्रिएशन, सभी WPU एवं CSC को क्रियाशील करने, महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं प्रोत्साहन राशि शीघ्र उपलब्ध कराने, स्वच्छता से जुड़ी रिक्तियों को भरने तथा पंचायतों में नियमित कचरा उठाव एवं यूजर चार्ज संग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (NEP), जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंड,भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक।

rktvnews

भोजपुर:जवईनियां के विस्थापितों के पुनर्वास से लेकर भोजपुर में सिंचाई, बिजली, सड़क एवं पुल निर्माण तक 9 प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्र।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. जाकिर हुसैन को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment