RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 23 मार्च।गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित किए जाने वाले दूसरे और तीसरे पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) का कील बिछाने का समारोह 23 मार्च 2025 को मेसर्स योमन मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (वाईएमएसपीएल), रत्नागिरी में आयोजित किया गया। 11 एनजीओपीवी के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के लिए अनुबंध 30 मार्च 2023 को रक्षा मंत्रालय और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गोवा और मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के बीच संपन्न हुए, जिसमें सात जहाजों का निर्माण लीड शिपयार्ड मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और चार जहाजों का निर्माण फॉलो शिपयार्ड मेसर्स जीआरएसई द्वारा किया जाना है।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की निर्माण रणनीति केअंतर्गतयार्ड 1281 और यार्ड 1282 के मुख्य पतवार ब्लॉकों का निर्माण वाईएमएसपीएल, रत्नागिरी के परिसर में किया जा रहा है। दोनों जहाजोंकी कील बिछाने का समारोह रत्नागिरी में आयोजित किया गया, जिसमें युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक वी एडमिरल आर स्वामीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, इस अवसर पर भारतीय नौसेना, मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और मेसर्स वाईएमएसपीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
लगभग 3000 टन भार वाले एनजीओपीवी को तटीय रक्षा एवं निगरानी, खोज एवं बचाव कार्यों, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। इन जहाजों की कील बिछाने से समग्र परियोजना समय में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 11 एनजीओपीवी का निर्माण देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है। यह भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Related posts

भोजपुर:विकास के नाम पर गरीबों के पेट पर चोट क्यू दे रही बिहार सरकार:सुदामा प्रसाद

rktvnews

यह मोदी जी का अंतिम चुनाव साबित होने जा रहा है: शिवानंद तिवारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 नवंबर 24

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी और श्री वी. मुरलीधरन ने दिवंगत डॉ. वंदना दास के आवास का दौरा किया।

rktvnews

एक सप्ताह एक थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत – रसायन और पेट्रोकेमिकल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

पटना:कीर्त्यानंद सिंह जैसे उदारमना राजाओं ने साहित्य और संस्कृति को जीवित रखा : दीक्षित

rktvnews

Leave a Comment