RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाए।

संभागायुक्त ने बड़नगर तहसील में भ्रमण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/ उज्जैन(मध्यप्रदेश)20 नवम्बर। संभागायुक्त  संजय गुप्ता ने मंगलवार 19 नवंबर को बड़नगर तहसील के ग्राम मौलाना के मतदान केन्द्र क्रमांक 142 एवं 143 का औचक निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ से फार्म 6, 7 व 8 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शुद्धता के साथ नाम जोड़े जाने के निर्देश संबंधितों को दिए।
संभागायुक्त श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देश दिए कि नामावली में कोई मृत या अपात्र व्यक्ति न रहे, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की भी उचित कार्यवाही की जाए। संभागायुक्त ने विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं से चर्चा की और पढ़ाई एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमीश्नर रंजीत कुमार, गरिमा सिसौदिया, एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड की दो लघु फिल्म “पाताल-ती” हेतु बिट्टू रावत को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी व बेस्ट नॉन फीचर फिल्म हेतु सृष्टि लखेड़ा की गढ़वाली फ़िल्म “एक था गाँव” को चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

rktvnews

भोजपुर:राजग प्रत्याशी आर के सिंह ने उदवंतनगर और गड़हनी प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश कमिटी का विस्तार!प्रदेश सचिव बने सुनिल पाठक।

rktvnews

पटना:नहीं रहीं ‘जीवन है तो’ की कवयित्री डा सविता मिश्र ‘मागधी’।

rktvnews

भोपाल:फेटी लीवर रोग के प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोपाल:मोबाइल यूनिट रूट चार्ट के अनुसार दवा वितरित करें : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment