RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

पत्नी की उम्र 15 साल से ज्यादा तो पति पर नही बनता रेप केस पति को सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली, 10 मार्च ,सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग पत्नी से संबंध बनाने के मामले में रेप के आरोप से पति को बरी कर दिया। जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस संजय करोल की बेंच ने कहा कि अगर पत्नी उम्र 15 साल से ज्यादा है तो ऐसे केस में रेप का आरोप नहीं बनता। इससे पहले पति को हाईकोर्ट ने रेप में दोषी करार दिया था। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों सुनीं और मामले में आईपीसी के सेक्शन 375 के अपवाद 2 पर भरोसा जताया। इसके तहत अगर पत्नी की उम्र 15 साल से अधिक है या यूं कहें नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में पति पर रेप का आरोप नहीं बनता है। इसमें रेप मामले में पति को अपवाद की कैटेगरी में रखा गया। इसी आधार पर पति को बरी कर दिया गया।आपको बता दें, रेप की परिभाषा में प्रावधान है कि अगर पत्नी की उम्र 15 साल से ऊपर है तो मेरिटल रेप में पति को अपवाद में रखा गया है। इसका मतलब ये हुआ कि पति के खिलाफ रेप का केस नहीं बन सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में पति और पत्नी के बीच जब संबंध बने थे तब पत्नी की उम्र 15 साल से ज्यादा थी। ऐसे में रेप का मामला नहीं बनेगा। साथ ही लड़की ने हलफनामा दिया है कि उसने खुद से पति के साथ शादी की थी और उनके बीच सहमति से संबंध बने थे और उनका एक बच्चा भी है। कोर्ट ने ये भी कहा कि सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन ही धोखाधड़ी के क्रिमिनल केस का कारण नहीं बन सकता है। इसके लिए मामले में शुरू से ही गलत मंशा को साबित किया जाना जरूरी होता है। महज वादा पूरा करने में विफलता का आरोप ही आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए काफी नहीं होगा।

Related posts

पटना:नये जन-सम्पर्क अधिकारियों के लिए सशक्त मीडिया प्रबंधन और बेहतर मीडिया समन्वयन आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 फ़रवरी 25

rktvnews

रांची जीपीओ फिलैटली ब्यूरो में दो ऐतिहासिक डाक पुस्तकें उपलब्ध।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अमर उजाला आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

सीआईएल की सहायक कंपनियों ने ‘नन्हा सा दिल’ के तहत जीवन रक्षक सर्जरी के लिए श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड घर-घर अभियान, किसान ऋण पोर्टल और विंड्स मैनुअल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment