RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:दुध को ले उपजे विवाद में दो की हत्या! रायफल, पिस्टल समेत 10 गोली बरामद।

बड़हरा/भोजपुर(कमलेश पांडे)16 मार्च।एक लीटर दुध के विवाद में बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के कुर्मी टोला स्थित बक्सर कोइलवर तटबंध पर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प व फायरिंग से खून की नदियां बही है। जिसमें दो लोगो की हत्या कर दी गई। दोनो हत्या 10 मिनट के अंतराल पर हुई। दोनों मृतकों के सिर में सामने से गोली मारी गई है।
वही तीन चार की संख्या में लोग जख्मी हो गये। मृतकों में 30 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार है। वह सेमरा गांव निवासी राम निवास राय का पुत्र है। जबकि दूसरा मृतक 35 वर्षीय प्रेम सिंह उर्फ बड़क है। वह पुराना बिंदगांवा निवासी स्व बालवेश्वर सिंह का पुत्र है। घटना रविवार सुबह 8-9 बजे के आसपास की है। दुध के विवाद में दो गांव सेमरा व पुराना बिंदगांवा के लोग भीड़े गये। 10-12 राउंड फायरिंग हुई। जहां दो की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक देशी कट्टा, एक बंदूक व गोली बरामद किया है। फायरिंग की आवाज सुनकर दोनो गांव के लोग खेतों में फसल कटनी छोड़कर जुटने लगे। ईट पत्थर चलने लगे। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। घटना के बाद दोनो गांवों में तनाव बढ़ गया है। इधर, गोलीबारी में डबल मर्डर की घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह, बड़हरा थानाध्यक्ष शैलेश्वर प्रसाद के साथ भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल 2 खोखा, पिस्टल का 10 जिंदा कारतूस और एक लाइसेंसी रायफल के साथ हिरो होंडा की एक बाइक को बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक धर्मेंद्र राय के छोटे भाई विकास कुमार ने बताया कि बिंदगांवा में हम लोगों का दूध दुहने का कारोबार है। एक दो रोज पहले पुराना बिंदगांवा के रहने वाले मनीष सिंह के साथ मेरे भाई का एक लीटर दूध नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें इन लोगों ने मेरे भाई और पिता के ऊपर हाथ छोड़ा था। रविवार सुबह जब हम लोग बांध पर खड़े थे। उन लोगों से पुछे मारपीट क्यों किए थे। इसी बात पर गाली गल्लौज शुरु हुआ। बिंदगांवा के रहने वाले मनीष सिंह, हरेंद्र सिंह व उनके परिवार के लोग हथियार से हम लोगों पर फायरिंग करने लगे। जिसमें एक गोली मेरे भाई धर्मेंद्र कुमार को लग गई। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। भोजपुर एसपी मिस्टर राज घटना की सूचना मिलते ही स्थल पहुचें। स्थिति का जायजा लिया। बताया कि आज सुबह दूध को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई है और इसमें गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जानकारी अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

हत्या के प्रतिशोध में चली गोली: एसडीपीओ

इस घटना को ले एसडीपीओ 2 रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र कुमार दूध बेचने और खरीदने का काम करते है। दूध के लेन देन के विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र को चार-पांच थप्पड़ मार दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आज उसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग जा रहे थे, तभी रास्ते में घेरकर उनकी पिटाई कर दी। उसी के प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने जाकर फायरिंग करते हुए धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।जिसके बाद धर्मेंद्र के परिवार वाले ने प्रेम सिंह उर्फ बड़क की भी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि प्रेम सिंह अपने गोतिया के पक्ष में गया हुआ था। तभी धर्मेन्द्र के परिवार वालों ने हत्या के प्रतिशोध में प्रेम सिंह को घेर कर पहले पिटाई की उसके बाद उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

Related posts

चतरा: उपायुक्त पहुंचे प्रतापपुर,आमजनों की सुनी समस्याएं,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

नवादा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के लिए समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में केरल के समान प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर मेडिकल टूरिज्म विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति से मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment