RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री से 2023 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )16 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2023 बैच के बिहार कैडर के 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुश्री गरिमा लोहिया, श्री तुषार कुमार, श्री अनिरूद्ध पाण्डेय, सुश्री कृतिका मिश्रा, सुश्री आकांक्षा आनंद, श्री प्रद्युम्न सिंह यादव, सुश्री अंजली शर्मा, श्री रोहित कर्दम, सुश्री शिप्रा विजय कुमार चौधरी एवं सुश्री नेहा कुमारी ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान जिले में किए गए कार्यों के संबंध में अनुभव साझा किए। इन 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 06 महिलायें और 04 पुरूष हैं। इनमें 05 बिहार के, 04 उत्तर प्रदेश और 01 राजस्थान के रहनेवाले है।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, यह सुनकर अच्छा लगा। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। सरकार नीति बनाती है और उसे क्रियान्वित करने में आई०ए०एस० अधिकारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप 10 प्रशिक्षु आई०ए०एस० अधिकारियों में 06 महिलायें हैं, यह बहुत खुशी की बात है। महिलायें सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं इससे मुझे काफी प्रसन्नता होती है। हमलोगों ने पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। ऐसा करनेवाला बिहार देश में पहला राज्य बना। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं समाज में प्रतिनिधित्व करने आगे आ रही हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। बिहार में जितनी महिलाओं की संख्या पुलिस में है, उतनी देश में कहीं नहीं हैं। राज्य के सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार हाफ मैराथन,पहले संस्करण में 340 युवाओं ने लिया भाग।

rktvnews

दरभंगा:जीविका अधिकार केंद्र के को-ऑर्डिनेटर और नोडल कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली :आईआईसीए ने सीएसआर को सतत विकास लक्ष्यों के साथ जोड़ने पर राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित की।

rktvnews

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों का कुशल-क्षेम लेने उज्जैन नगर भ्रमण पर निकले

rktvnews

सचिव विवेक भारद्वाज ने ‘स्वस्थ कल की ओर स्वस्थ गांव’ विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. के.एस. जवाहर रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश में स्वस्थ ग्राम पहल के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण सत्र की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment