RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पटना:छठ के रंग में रमे में छठव्रती

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 नवम्बर। सूर्य का उगना और डूबना सृष्टि की अनवरत प्रक्रिया है। भगवान सूर्य की पूजा से जुड़ा है सूर्य उपासना का महापर्व छठ। चार दिनों तक चलने वाला पर्व छठ पूरी शुद्धता और सात्विकता से किया जाता है। नहाय-खाय से शुरू होकर खरना, अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद इस पर्व का इतिश्री होता है। दीवाली,चित्रगुप्त पूजा और भाईदूज के बाद से छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। कार्तिक महीने में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ की पूजा की जाती है।
इस पर्व की शुरुआत में कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को छठव्रतियों ने गंगा स्नान कर तथा नहा धोकर शुद्धता एवं पवित्रता से चावल, चना का दाल, लौकी की सब्जी तथा तरह-तरह का बजगा बनाकर खाया और अपने परिजनों को खिलाया। कार्तिक शुक्ल पंचमी को छठव्रतियों ने पूरे दिन व्रत रहकर शाम में पूजा करके रोटी-खीर खाया तथा परिजनों,रिश्तेदारों सहित मित्रों को प्रसाद खिलाया। इसके बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी को नदी, तालाब, सरोवर,आहर,पोखर एवं पानी भरे टप में खङा होकर सूप मे ठेकुआ, तरह-तरह के फल और दीया रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।

Related posts

भीषण सड़क हादसे में बाल बाल बचे पूर्व सांसद पप्पू यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 59 हजार 031 वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से घर से किया मतदान!अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल 882 शासकीय सेवकों ने भी किया डाक मतपत्र से मताधिकार का उपयोग।

rktvnews

27 जुलाई को भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच, आरा पर स्थापित पखावज सम्राट बाबू शत्रुंजय सिंह की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर माल्यार्पण सह परिचर्चा।

rktvnews

इंडिया गठबंधन को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन:कुणाल

rktvnews

हिंदू राष्ट्र-पथ वाया प्रयाग-कुंभ : इस महामारी का ईलाज क्या है?

rktvnews

बूंदी, नाथद्वारा और पहाड़ी शैली की पुराणों पर आधारित चित्रकथाओं से सजेगा त्रिवेणी संग्रहालय।

rktvnews

Leave a Comment