RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन।

जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु महिलाओं का किया गया सम्मान।

जिलाधिकारी ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की।

विद्यालयों की छात्राओं ने की स्वागत गान की प्रस्तुति।

एयर बैलून उड़ा दिया गया महिला सशक्तिकरण का संदेश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च।कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च समाहरणालय सभागार, भोजपुर में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता (लोक शिकायत), अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस विशेष अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वहीं, कावेरी मोहन ने “दहेज गीत” एवं “जागो बहनों, जागो बहनों” की प्रस्तुति देकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया। इसके अलावा, “नारी कविता”, “तार काटो तरकुल काटो” जैसे प्रेरणादायक गीतों ने समां बांध दिया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, खेल, जीविका, स्वच्छता और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पुष्पांजलि शर्मा (प्रखंड समन्वयक), शिवानी जायसवाल (कार्यपालक सहायक), रंजू कुमारी (स्वच्छता पर्यवेक्षक) और शीला देवी (स्वच्छताकर्मी) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एयर बैलून उड़ाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर आरा), अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : एसडीओ व एसडीपीओ ने गंगा के कटाव व कटाव निरोधक कार्य का लिया जायजा।

rktvnews

सीआईएल आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति जारी।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

दरभंगा:राज्य स्तर पर सोशल मीडिया में जिला का प्रथम स्थान प्राप्त होने पर डी.एम. राजीव रौशन ने प्रशस्ति पत्र से उप निदेशक जनसंपर्क को किया सम्मानित।

rktvnews

महेंद्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने लिया 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

भोजपुर:जनता मोदी सरकार से त्रस्त, इस चुनाव में बदलाव के मूड में है: मीना तिवारी

rktvnews

Leave a Comment