RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

नालंदा:फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर ‘तीसरी कसम’ फिल्म का प्रदर्शन।

RKTV NEWS/नालंदा(बिहार )05 मार्च।नव नालंदा महाविहार, नालंदा के राजभाषा हिन्दी विभाग एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में विख्यात कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर उनकी कहानी पर आधारित फिल्म ‘तीसरी कसम’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य एवं सिनेमा में रेणु के योगदान पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम एवं राजभाषा हिन्दी विभाग के संयोजक प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ ने कहा कि यह फिल्म हिन्दी कथा-आधारित फिल्म निर्माण का ऐतिहासिक उदाहरण है, जिसमें अंचल की संवेदनशीलता, लोकजीवन एवं तत्कालीन समय को प्रभावी रूप से चित्रित किया गया है। इसके गीत जन-जन में लोकप्रिय हो चुके हैं।
हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण तिवारी ने ‘तीसरी कसम’ को रेणु की सृजनात्मक क्षमता का परिचायक बताया और कहा कि उन्होंने साहित्य में नवाचार प्रस्तुत किया। वहीं, सहायक आचार्य डॉ. अनुराग शर्मा ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना करार दिया।
संचालन छोटी लाल ने किया। तकनीकी सहयोग नंद किशोर ने किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, आचार्यगण एवं रेणु प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

19 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट की गई “बिहार बढ़कर रहेगा” पुस्तक।

rktvnews

बागपत:हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

कोलकाता:‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment