RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

नवादा/बिहार 07 नवंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा के द्वारा दीपावली एवं छठ त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए नवादा जिलान्तर्गत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी का अवकाश अगले आदेश तक रद्द रहेगा ।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली त्योहार दिनांक 12.11.2023 को है एवं छठ महापर्व दिनांक 17.11.2023 को नहाय-खाय से प्रारम्भ होकर दिनांक 20.11.2023 तक मनाया जायेगा। विदित हो कि नवादा जिला साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। उक्त दोनों त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाये जाने हेतु व्यापक रूप से विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था संधारण/भीड़ प्रबंधन हेतु की जानी है । इसलिए सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द की जाती है। उन्होंने सभी पदाधिकारी को मुख्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थिति में हमसे लिखित आदेश प्राप्ति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता जूनियर हाई स्कूल कोताना में बने 5 बूथों का किया सत्यापन।

rktvnews

17 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने गया जिला को दी 1437 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 1714 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

चतरा:प्रकृति के साथ जीवन चक्र समझने का पर्व : चतरा में छठ घाट स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रम शुरू।

rktvnews

भोजपुर : संस्कार से ही मनुष्य के कर्मों की पहचान होती है : जीयर स्वामी 

rktvnews

भोपाल:गैस राहत चिकित्सालयों में प्रतिनियुक्ति पर ली जायेंगी चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएँ।

rktvnews

Leave a Comment