RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:बिजली बिल में सुधार हेतु 19 अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा शिविर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अक्टूबर।बिजली बिल में सुधार करने और खराब मीटर को बदलने के लिए 19 अक्टूबर (शनिवार) को भोजपुर जिला के हर प्रखंड में कैंप लगेगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर-1912 पर बिलिंग और मीटर खराब होने की लगातार शिकायत मिल रही है। इस समस्या के निदान के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर समस्या का निष्पादन करने का निर्णय लिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा, श्री अमरेन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया की विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है, जिससे की उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं। कैम्प में प्राप्त शिकायत के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक नियमानुसार सुधार कर दिया जाय। जो उपभोक्ताओं का सुधार कैम्प स्थल पर संभव नही है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधार करते हुए सुधारा गया विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जाएगा। उक्त शिविर मे विद्युत विभाग के कर्मी, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर, ई वॉलेट अथवा मनी रसीद के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं उपभोक्ताओं से भुगतान भी प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति अभी तक कृषि कार्य या घरेलु कनेक्शन नही लिए हैं वह ऊक्त तिथि को आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित हों, उन्हें नया कनेक्शन प्रदान करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर : दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार! गये जेल।

rktvnews

पटना में राजकमल किताब उत्सव की शुरुआत, भारतीय नृत्य कला मंदिर में पाँच दिनों तक चलेगा उत्सव।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन,सशक्त महिलाओं से किया संवाद।

rktvnews

कांग्रेस ने झारखंड में पांचवें चरण के चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट।

rktvnews

भोजपुर: विधान पार्षद ने किया अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment