RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डाक विभाग द्वारा दिन दयाल स्पर्श योजना 24/25 के अन्तर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत।।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 फ़रवरी।डाक अधीक्षक कार्यालय, आरा में एक समारोह आयोजित कर दीनदयाल स्पर्श योजना 2024-25 के अंतर्गत चयनित छात्र प्रकाश कुमार केशरी, आदर्श मध्य विद्यालय बक्सर को डाक अधीक्षक नीरज कुमार द्वारा सम्मानित किया। सम्मान के रूप में पुरस्कार राशि रु० 6000/- एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विदित हो कि इस योजना के तहत पुरे बिहार में लिखित परीक्षा पिछले वर्ष 29 सितंबर को आयोजित की गई थी।इस परीक्षा में राज्य भर से सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।इनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मेधा सूची तैयार कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डाक अधीक्षक ने बताया कि फिलैटेली (डाक टिकट संग्रह) को बढ़ावा एवं नई पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करने के उदेश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा दीन दयाल स्पर्श छात्रवृति योजना का आयोजन किया जाता है।इस योजना में कक्षा 6 से 9 तक के बच्चे भाग ले सकते है और रु० 500/- प्रति माह की छात्रवृति प्राप्त करने का लाभ उठा सकते है। छात्रवृति परीक्षा में समान्य ज्ञान/अध्ययन के 50 प्रश्न पूछे जाते है। ज्ञातव्य हो कि डाक विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष छात्रवृति योजना के साथ-साथ पत्र-लेखन प्रतियोगिता, स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगिता, फिलैटेली क्वीज इत्यादि कराई जाती है जिससे बच्चों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रूचि बढ़े और उनका बौद्धिक विकास हो।डाक अधीक्षक ने कहा की छात्र-छात्राओं को डाक टिकट के संग्रह एवं उसके प्रति रूचि को प्रोत्साहित करने के लिए यह स्कीम बहुत ही प्रभावी है।उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र प्रकाश कुमार केशरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही अधिक-से-अधिक छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आग्रह भी किया। इस मौके पर शिकायत निरीक्षक उमा शंकर सिंह, जन संपर्क निरीक्षक त्रिलोकी नाथ चौबे, कुंदन कुमार सिंह, संतोष सहाय एवं डाक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

फागुन उत्सव आयोजित।

rktvnews

पटना: पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से मिले प्रणव अडानी।

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव: मास्टर ट्रेनर का उन्मुखिकरण आयोजित।

rktvnews

“वीरांगना रानी दुर्गावती” बलिदान दिवस-24 जून पर विशेष

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

पटना: योग से जुडें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment