RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रसिद्ध समाजसेवी मुन्ना साईं की पुण्यतिथि आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई।प्रसिद्ध समाजसेवी, हर दिल अजीज, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य, प्रमुख व्यवसायी,और अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़ कर अपनी पहचान रखने वाला स्मृति शेष संजय प्रसाद उर्फ मुन्ना साईं की याद में सातवीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर गम के आंसू बहाए और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सलाम किया।जिला प्रशासन से लेकर समस्त जिला वासियों के लिए विश्वास का एक सहज नाम था मुन्ना साईं। आज ही के दिन, 7 साल पहले गोली मारी गयी थी।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पत्नी अंजना पुत्र सत्यम, संजय गुड्डू जी, पंकज, रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी ,उप संरक्षक सरफराज अहमद, समृद्धि होटल के सोनू राय, डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ जितेंद्र शुक्ला, डी राजन अधिवक्ता, युवा व्यक्तित्व शैलेश कुमार राय, धीरज, विवेक, गोपी जी, राजुल कॉल, सूफी खान क्रिकेटर, चुन्नू सिंह, प्रशांत ,विजय भारती, चंद्र भानु गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, सभी अखबार से जुड़े सदस्य गण और शहर के अन्य गणमान्य लोगों का आना जाना लगा रहा। पुण्यतिथि पर एक बार सबको रुला देते हैं मुन्ना साईं।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वन्यजीवों के पुर्नवास के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

सीतामढ़ी:डीएम ने गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:02 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य जगत के आदर्श शिक्षक और लेखक थे श्री बी डी सिंह : डा प्रतिक

rktvnews

मध्यप्रदेश:युवा पीढ़ी को आपातकाल के इतिहास से परिचित कराना जरूरी:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मृत्यु के पश्चात् पाँच वस्तुएं साथ जाती है : डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment