RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)20 फ़रवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में उपस्थित नगर परिषद/निकाय के पदाधिकारियों को माननीय न्यायालय NGT के आदेशों का पालन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार का कूड़ा गंगा नदी के किनारे डंपिंग न किया जाय।
रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की समीक्षा के क्रम में परियोजना निदेशक बुडको अनुपस्थित पाये गये। परियोजना निदेशक बुडको को जिला गंगा समिति की आगामी बैठक में उपस्थित होकर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णत: प्रतिबंधित करने हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत/नगर परिषद को निर्देशित किया गया कि व्यापक रूप से छापेमारी करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को निदेश दिया गया कि गंगा ग्रामों में डोर टू डोर कचरा उठाव सुनिश्चित कराना सुनिश्चित करेंगे।
गोकुल जलाशय के सीमांकन हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव को आवश्यक करवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

CCTE को 10 CFR Part 810 लाइसेंस मिला, अमेरिका-भारत सिविल न्यूक्लियर साझेदारी को बढ़ावा।

rktvnews

दुमका: जिला के 8 युवक युतियां डीडीयू-जीकेवाई के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए हजारीबाग और जमशेदपुर रवाना।

rktvnews

रायपुर : खुशियों का आशियाना मिलने पर केशव की बदली जिंदगी।

rktvnews

रामनवमी पर भगवा झंडा लगाने निकले रामभक्त विभू सिंह।

rktvnews

भोपाल:सरदार पटेल, राष्ट्रहित प्रथम के विचार पर सदैव अडिग रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अटल भूजल योजना से किसानों को जल संरक्षण के लिए अनुदान दिया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment