RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मध्यप्रदेश:मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का मिलता है सकारात्मक परिणाम: उप मुख्यमंत्री

स्व. भैयालाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)17 फ़रवरी।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। उन्होंने पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजकों बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है। उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरे पूज्य पिता जी के कारण ही इस गांव का नाम प्रदेश में था तथा मेरी पहचान भी उन्हीं के कारण थी। उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास हम करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता जी की कार्यशैली की सुगंध हर जगह फैली थी आज भी उनके पुण्य प्रताप का ही फल मिल रहा है। उन्होंने आयोजकों को टूर्नामेंट के सफल आयोजन की बधाई दी तथा कहा कि हरसंभव सहयोग रहेगा। श्री शुक्ल ने रोमांचक मैच की खुले दिल से प्रशंसा भी की।
उप मुख्यमंत्री ने विजेता आर.एन. क्लब तमरी टीम को चालीस हजार रूपये पुरस्कार राशि व विजेता ट्राफी प्रदान की, उप विजेता डीसीए क्लब ढ़ेरा को तीस हजार रूपये व उप विजेता ट्राफी प्रदान की। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जन उपस्थित रहे।

Related posts

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

भोजपुर:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बागपत:परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:कर्नल मनु तिवारी के आवास पर हुआ चुड़ा दही भोज।

rktvnews

रोटेरियन ईं कैलाश पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर निर्धनों के बीच कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment