RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में पूर्व सैनिक विश्राम लीग कार्यक्रम में लिया हिस्सा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )16 फरवरी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा जिला स्थित कोटकासिम में आयोजित पूर्व सैनिक विश्राम लीग के कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सैनिकों के योगदान को सलाम करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और प्रगति में सैनिकों की भूमिका अमूल्य है। देश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाती है, तो इसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षों पुरानी “वन रैंक, वन पेंशन” की मांग को पूरा कर सैनिकों को उनका हक दिलाया गया।
भूपेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि कोटकासिम स्थित सैनिक विश्रामगृह को सिर्फ सैनिकों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे सिविल सर्विसेज और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास चलाई जाएं, फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाए तथा पूर्व सैनिक युवाओं को मार्गदर्शन दें, ताकि उनका अनुभव राष्ट्र के भविष्य निर्माण में काम आ सके।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने कोटकासिम में कैंटीन खोलने और सैनिक विश्रामगृह के सेकंड फ्लोर पर भवन निर्माण की मांग रखी। इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही कैंटीन खोलने का आश्वासन दिया और भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

चतरा:शिक्षा विभागीय -जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गया में पहाड़पुर स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के मुख्य प्रशासनिक भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !तेजी से कार्य पूर्ण करने को अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का अवलोकन किया।

rktvnews

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात संबंधी बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment