RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: जहूर क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी भोजपुर को 6 विकेट से हराया।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 फ़रवरी।चार दिवसीय आर एल मेमोरियल अंडर 14 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को पहला मैच जहुर क्रिकेट अकादमी बनाम क्रिकेट अकादमी भोजपुर के बीच खेला गया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर के कप्तान नमन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्माण लिया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ने 14 ओवर में मात्र 51 रन ही बना पाई। क्रिकेट अकादमी भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नमन ने 15 रन, आर्यन ने 11 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे। जहूर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष और प्युष ने तीन तीन विकेट चटकाए,चोचक और सुधांशु ने एक एक विकेट प्राप्त किया। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए जहुर क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट खो कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जहूर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोचक ने 14 रन, शिवम् ने 9 रन, प्युष और सुधांशु ने 6 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट अकादमी भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए समिर ने दो विकेट,नमन ने एक विकेट प्राप्त किया। जहूर क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 6 विकेट से जीता।इस मैच का मैन ऑफ दी मैच प्युष को दिया गया।
मंगलवार को दुसरा मैच आल स्टार क्रिकेट अकादमी बनाम भोजपुर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन डॉ विजय कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भोजपुर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 113 रन बनाए। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अर्श गुंज ने 38 रन, सुमित ने 14 रन, आकाश देव और गगन गुंज ने 9-9 रनों का योगदान दिया।आल स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत ने दो विकेट, आरर्व और आर्यन ने एक एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य के पीछा करते हुए आल स्टार क्रिकेट अकादमी 82 रन ही बना पाए।आल स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सुर्या ने 16 रन, आरर्व ने 18 रन, रौशन ने 14 रन, अर्जुन ने 10 रनों का योगदान दिया। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गणेशा ने दो विकेट प्राप्त किया। इस मैच का मैन ऑफ दी मैच अर्श गुंज चुने गये।मैच के दौरान नवीन नवीन प्रकाश, अमरेन्द्र कुमार, रजनीश पांडे धनंजय सिंह भगवान आकाश कुमार अभिषेक कुमार दीपू कुमार रत्नेश नंदन वरुण राज, खेल प्रेमी उपस्थित थे ।इसकी जानकारी आर एल मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता ने दिया।

Related posts

राष्ट्रपति ने महिमा पंथ की एक बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम की अध्यक्षता में सारण एकेडमी,छपरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि हत्या कांड में संलिप्त 2 को किया गिरफ्तार!15 सितंबर को हत्याकांड को दिया था अंजाम।

rktvnews

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की गोवर्धन पर गौ पूजा।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

मोहर्रम के मद्देनजर शाहपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment