RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:पाटलिपुत्र फैशन वीक संपन्न।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 फरवरी। राजधानी पटना के हवेली पटना में पाटलिपुत्र फैशन वीक धूमधाम के साथ संपन्न हो गया।
पाटलिपुत्र फैशन वीके ऑर्गनाइज़र यश राज ने बताया कि पाटलिपुत्र फैशन वीक में बिहार और बिहार के बाहर से शो डायरेक्टर,टॉप मॉडल्स, सेलिब्रिटी डिज़ाइनर,मेकअप आर्टिस्ट ने हिस्सा लिया।मौके पर डिजाइनरों ने पटनावासियों को नए फैशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फैशन वीक आपके लिए अपने क्षितिज का विस्तार करने का एक अवसर है। फैशन वीक इंडस्ट्री के बारे में जानने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यदि आप फैशन में रुचि रखते हैं, तो फैशन वीक में भाग लेने से आपको यह देखने का मौका मिलेगा कि इंडस्ट्री में क्या नया है और क्या चलन में है।फैशन वीक एक खास अवसर होता है, जहां डिजाइनर अपने आगामी कलेक्शन को पहली बार लोगों के सामने पेश करते हैं।
इस अवसर पर अतिथि के तौर पर सेलिब्रिटी गेस्ट रितिक सिंह, बिहार के गोल्ड मैन प्रेम कुमार सिंह, इमरान ख़ान .रिफाइन इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राशिद नदीम, इमरान अंसारी, प्रेम कुमार, बिट्टू और साथ ही साथ अर्जुन कुमार इवेंट पार्टनर उपस्थित रहे। इस दौरान डिजाइनर, अन्नू कुमारी, ख़ुशी, ऋषि, विशाल और रीना पांडे ने अपना डिज़ाइन कपड़ों का कलेक्शन उतारा। मॉडल्स ने डिजाइनरों के कपड़ों को पहनकर वॉक किया। मौके पर मेकअप आर्टिस्ट पायल वर्मा भी शमिल रही। कार्यक्रम का संचालन समीर मल्लिक ने किया।

Related posts

मध्यप्रदेश हैल्थ केयर फैसिलिटी और इनोवेशन में निभा रहा है अग्रणी भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण।

rktvnews

भोजपुर : मनुष्य को अपने विचारों व कर्मों को नहीं भूलना चाहिए : जीयर स्वामी 

rktvnews

प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के निदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

रांची:SVEEP के तहत ज़िला स्तर पर शॉर्ट विडियो/रील और डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।30 मार्च व 01 अप्रैल के दौरान बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।हवा की गति रहेगी तेज।

rktvnews

Leave a Comment