RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बदहाल शिक्षा, नौजवान बेरोजगार – कौन है इसका जिम्मेदार? दिल्ली – पटना की सरकार : आइसा

13 अगस्त को आरा में लगेगी विशाल छात्र युवा संसद, शाहाबाद से जुटेंगे हजारों छत्र- नौजवान :आरवाइए
Gen -z rising बिहार चैप्टर के तहत बिहार के सभी विश्वविधालयों में आइसा-आरवाइए लगाएगा छात्र – युवा संसद : शिवप्रकाश रंजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 9 अगस्त।बिहार के शिक्षा और रोजगार के सवाल पर आगामी 13 अगस्त को आरा में होने वाले छात्र युवा संसद कार्यक्रम को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंकलाबी नौजवान सभा ने प्रेस कॉन्फेंस आयोजित की जिसे आरवाइए के राज्यसचिव व अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, जिला सचिव निरंजन केसरी,अध्यक्ष विशाल कुमार, आइसा के जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, अध्यक्ष विकाश कुमार, उपाध्यक्ष नीतू कुमारी, मुस्कान ने संबोधित किया।

प्रेस को संबोधित करते हुए आरवाइए के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बिहार के शिक्षा और रोजगार के सवाल छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन आरवाइए का छात्र युवा संसद अभियान चल रहा है। जिसमें सूबे के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत शिक्षा और रोजगार की बेहतरी के लिए चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

छात्र युवा नेताओं ने कहा कि बेरोजगार छात्र-युवाओं को “कॉकरोच” कहे जाने के अपमान के खिलाफ उठी आवाज से शुरू हुआ छात्र-युवा आंदोलन देशभर में परीक्षा व्यवस्था की धाधली, पेपर लीक, NTA की मनमानी और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ व्यापक संघर्ष में बदल गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में छात्र-युवाओं ने आंदोलन तेज किया। बिहार के छात्र – युवा भी इस संघर्ष में मजबूती से शामिल हुए।

पेपर लीक और भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ाई को, शिक्षा क निजीकरण बाजारीकरण, फीस वृद्धि, सरकारी विद्यालयों की बदहाली, 7.5 CGPA के बैरियर, महाविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने और सम्मानजनक रोजगार के सवाल से जोड़ते हुए संघर्ष को बिहार के हर विश्वविद्यालय और मध्यविद्यालय तक ले जाना है। इसी कड़ी में बिहार के सभी विवविद्यालय मुख्यालयों पर “छात्र-युवा संसद” का आयोजन दिया जाएगा। आइए, बिहार के तमाम छात्र युवा “छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल हों। शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर अपनी आवाज बुलंद करें और शिक्षा बचाने,भविष्य बचाने की लड़ाई को आगे बढ़ाए।

Related posts

भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-द्वितीय 2026’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना।

rktvnews

रेल मंत्रालय ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2023’ शुरू किया।

rktvnews

भारत ने 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्श बैठक (एटीसीएम-46) और 26वीं पर्यावरण संरक्षण समिति (सीईपी-26) की सफलतापूर्वक मेजबानी की।

rktvnews

मतदाता जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना वीकेएसयू आरा की महत्वपूर्ण भूमिका:आदित्य कुमार सिंह एम्बेसडर एस बी कालेज

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 सितंबर 26

rktvnews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: शताब्दी वर्ष की यात्रा और समाज में सार्थक योगदान।

rktvnews

Leave a Comment