RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय ईटखोरी महोत्सव-2025 के सफल आयोजन हेतु डीसी ने सभी संबंधित के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 फ़रवरी।राजकीय ईटखोरी महोत्सव-2025 का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सरकार द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार दिनांक 19, 20 एवं 21 फरवरी, 2025 को किया जाना है। महोत्सव के भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन कराने हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद, चतरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक की गई।
बैठक में कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु कलाकारों का चयन, मंदिर परिसर के रंगरोगन, पेयजल, साफ सफाई, रंगरोगन, समेत कई अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पूर्व में हुए आयोजन के बारे में उपायुक्त ने विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने कहा हर साल की भांति इस साल भी 19, 20 एवं 21 फरवरी 2025 को राज्यकीय इटखोरी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आप सभी प्रशासन का सहयोग करें।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, विधायक सिमरिया विधानसभा क्षेत्र उज्ज्वल दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मंदिर प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यगण, मंदिर प्रबंधन न्यास बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्य, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आरा के कतीरा मोड़ स्थित जिला परिषद मार्केट का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण का दिया निदेश।

rktvnews

हनुमानगढ:जिले में 22 संवेदनशील मतदान बूथ, सभी मतदान केंद्रों पर हो भयमुक्त मतदान: रूक्मणि रियार

rktvnews

पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दी

rktvnews

केंद्र सरकार ने सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में निजी उपयोग के लिये विशेष चिकित्सा उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सभी आयातित औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है।

rktvnews

सीईआरटी-इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने वित्तीय क्षेत्र में भारत की साइबर-रेजिलियंस को बढ़ाने के लिए साइबर सिक्युरिटी में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment