RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रतियोगी परीक्षाओं और बहालियों में धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे सहित शिक्षा को बाजारीकरण के खिलाफ जिले भर में आइसा RYA आयोजित करेगा राज्यव्यापी ‘बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा’।

9 से 11 फरवरी तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होगा छात्र युवा संघर्ष यात्रा।

2 मार्च को पटना में छात्र-युवाओं का होगा महाजुटान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 फ़रवरी।छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन आरवाईए का संयुक्त जिला कमिटी का बैठक पार्टी जिला कार्यालय आरा में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता आइसा राज्य सचिव साबिर कुमार एवं संचालन RYA जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी ने किया।
बैठक में बिहार में शिक्षा-परीक्षा-बहाली में हो रहे धांधली,माफिया तंत्र के कब्जे और गिरती शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई।
राज्यव्यापी अभियान तहत जिला में घोषणा किया गया कि”बदलो बिहार छात्र-युवा संघर्ष यात्रा” 9 से 11 फरवरी तक तक आयोजित होगा
इसकी शुरुआत आरा स्थित बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह के स्टैचू पर माल्यार्पण कर किया जाएगा
इस यात्रा के तहत छात्र-युवा नेताओं की टीमें पूरे जिला में छात्र-नौजवानों के बीच बैठक, नुक्कड़ सभा के जरिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी.
आखिरी में 13 फरवरी को आरा के विभिन्न कॉलेजों,छात्रावासो में ‘बदलो बिहार युवा संवाद’ के जरिए सघन छात्र-युवा गोलबंदी कर वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित एस राधाकृष्णन सभागार में सभा आयोजित कर वहीं से बदलो बिहार महाजुटान में हजारों की संख्या में शामिल होने की संकल्प के साथ संपन्न होगी।
बैठक में माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह,राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह,आइसा राज्य सचिव साबिर कुमार,आरवाईए जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी जिला सहसचिव विशाल कुमार,राजू राम, अखिलेश गुप्ता, संजय साजन आइसा जिला अध्यक्ष सुशील यादव, आइसा जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा,जय शंकर प्रसाद,RYA नेता कन्हैया कुमार,कमेंद्र कुमार, अमित यादव,कुणाल सिंह गोल्डी कुमार साहिल अरोड़ा,सागर पासवान, मौजूद थे।

Related posts

ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत ओडिशा के भुबनेश्वर में टूल-किट एवं मशीनरी का वितरण किया गया।

rktvnews

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

गढ़वा:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” स्लोगन के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत यमुना छपरौली घाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जितेंद्र पासवान को राजनीतिक साज़िश के तहत सुनाई गई अजीवन कारावास की सजा:शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

मंत्रिमंडल ने तमिलनाडु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषणा को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment