RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगदीशपुर के मंगरी चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी। रविवार को जगदीशपुर के मंगरी चौक पर ,बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन आईएमए प्रेसिडेंट डॉ राजेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर के एन सिंहा ने संयुक्त रूप से किया। इस कैंप में शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर के एन सिन्हा ,फिजियोथैरेपी डॉ श्वेता ,डॉक्टर राजेश सिंह ने करीब 100 मरीजों को देखा। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद यह मेरा पहला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर जगदीशपुर में है जो मेरा ननिहाल व ममहर है। डॉ राजेश सिंह इसी क्षेत्र के हसवादीह के रहने वाले हैं ,उन्होंने भी आंख, नाक, कान के कुछ मरीजों को देखा । डॉ श्वेता सिंह ने कमर दर्द,सियाटिका, सर्वाइकल एवं अर्थराइटिस के काफी मरीज को देखा एवं उन्हें एक्सरसाइ, थेरेपी का ट्रेनिंग दिए। इस कैंप में मि. नीरज कुमार, राजू कुमार तथा कमलेश कुमार ने मदद किया। कैंप का आयोजन करने में आईएमए सेक्रेटरी डॉ संगीता सिंह एवं स्थानीय चिकित्सक डॉअजय कुमार का प्रमुख योगदान रहा। डॉ राजेश सिंह एवं डॉक्टर के एन सिन्हा ने कहा कि इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पीड़ित आम जनता के लिए हमेशा लगता रहेगा और हम लोग जनता की हर सहायता करेंगे निशुल्क। इस कैंप में निशुल्क के कई तरह की उपलब्ध दवाइयां भी दी गई।

Related posts

पीएफआरडीए ने वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन 2026 में एमएसएमई के लिए एनपीएस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पुलिस की लिंग समानता के संबंध में जागरूकता बढ़ाने संबंधी प्रशिक्षण।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र का दौरा किया,वजीरपुर वासियों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईटपाल स्थित बीजापुर गारमेंट फैक्ट्री का किया लोकार्पण।

rktvnews

जिले मे हो रहे अपराधिक घटनाओ पर भाजपा मे आक्रोश! आंदोलन करने की चेतावनी।

rktvnews

Leave a Comment