RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

रायपुर : दो शिक्षकों को नोटिस, दो निलंबित।

गुणवत्ताहीन शिक्षा के मामले में कार्रवाई,शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने गरियाबंद जिले के स्कूलों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)01 फ़रवरी।शिक्षा सचिव श्री परदेशी ने शुक्रवार को गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।
शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान का स्तर परखने के लिए उनसे सहज सवाल पूछे। शिक्षा सचिव ने पाया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान का स्तर अत्यंत कमजोर है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा साहू एवं कविता साहू से भी शिक्षा सचिव ने अध्ययन-अध्यापन को लेकर सवाल किए। शाला में पदस्थ दोनों शिक्षिकाओं का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं पाए, विद्यालय की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की लचर स्थिति को लेकर शिक्षा सचिव ने नाराजगी जताई। शिक्षा सचिव के निर्देश पर दोनों शिक्षिकाओं को शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जबाब तलब किया है।

Related posts

बिहार सरस मेला: NIFT के छात्र सीख रहे जीविका दीदियों से ग्रामीण शिल्प और कला के गुर।

rktvnews

नवादा:नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

महर्षि कश्यप के वंशज एकजुट होकर अतीत को चरितार्थ करें : डॉक्टर अग्रवाल

rktvnews

मध्यप्रदेश:दुबई में भारतीय दूतावास स्तर पर स्थाई संपर्क तंत्र विकसित करने पर सहमति।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

rktvnews

भारत-ब्रिटेन साझेदारी अब लिविंग-ब्रिज, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और नॉलेज पार्टनरशिप पर केन्द्रित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment