RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र खेड़की का किया निरीक्षण।

प्रकाश व्यवस्था में सुधार व बाल पेंटिंग कराये जाने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय खेड़की का औचक निरीक्षण किया विद्यालय में 91 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें आज 82 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले उन्होंने अध्यापकों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा ज्ञान आवश्यक दिया जाए ,उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जिसके विद्यार्थियों ने संतोषजनक उत्तर दिये जिलाधिकारी ने विद्यालय में बाल पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कक्षाओं में प्रकाश व्यवस्था मैं भी सुधार करने की आवश्यकता है ।
जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत विद्यालय में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता देखी जिसमें आज दाल और रोटी बनाया गया है उन्होंने निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए शुद्ध स्वच्छ गुणवत्ता पूर्ण केबच्चों को भोजन दिया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए जिसमें सौलर पैनल आंगनबाड़ी केंद्र पर जो लगा था वह अस्त व्यस्त मिला शौचालय की टॉयलेट खराब मिली होने सही कराए जाने की निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया उन्होंने बच्चों से स्नेह पूर्वक उनसे परिचय किया और प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र में आने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवालय खेड़की का जायजा लिया उन्होंने सचिवालय को देखकर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को पंचावायत सहायक द्वारा समय से पूर्ण किया जाए अच्छी बिल्डिंग है इसका सदुपयोग किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ग्राम प्रधान आशीष सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नदी में डूबे युवक के शव की खोजबीन को घाट पर पहुंचे रघुपति यादव!अधिकारियों से की बात।

rktvnews

दरभंगा:कृषि विज्ञान केन्द्र जाले तिलहन की वैज्ञानिक खेती के लिए किसानों को करें प्रेरित : मंत्री जीवेश

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 06 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment