RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

नदी में डूबे युवक के शव की खोजबीन को घाट पर पहुंचे रघुपति यादव!अधिकारियों से की बात।

एनडीआरएफ की टीम से जानकारी लेते रघुपति यादव

आरा/भोजपुर( अमरेश सिंह) 15 जुलाई।बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सुरीठ यादव के 32 वर्षीय पुत्र रमेश यादव जिनकी मृत्यु नदी में डूबने के कारण हो गई जिसका शव अभी तक बरामद नही किया जा सका है। इस संबंध में मृतक के परिजनों बड़े भाई मुकेश यादव चाचा बीरेंद्र यादव द्वारा बड़हरा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव से शव के खोजबीन कराने संबंधी गुहार लगाई गई थी जिसके उपरांत रघुपति यादव ने बड़हरा अंचलाधिकारी से कल 14 जुलाई को दूरभाष के माध्यम से उक्त घटना की चर्चा कर शव को नदी में से खोजबीन करने संबंधी आग्रह किया था और अंचलाधिकारी द्वारा एनडीआरएफ की टीम को भेज कर शव की खोजबीन कराई गई थी लेकिन शव की बरामदगी नही हो सकी थी।आज स्वयं पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव द्वारा दुर्घटना स्थल चकिया घाट(कुतुबपुर) पहुंच कर शव के तलाश में लगी एनडीआरएफ की टीम से जानकारी प्राप्त की एनडीआरएफ की टीम द्वारा बताया गया की शव की खोजबीन जारी है उन्होंने अंदेशा जताया की हो सकता है की नदी के बहाव में शव अन्यत्र बह गया हो।उक्त जानकारी उपरांत रघुपति यादव द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर और पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में अन्यत्र कार्रवाई कर शव को खोजने का आग्रह किया गया।
घटना के संबंध में दुर्घटना स्थल पर रघुपति यादव के साथ पहुंचे सहयोगियों ने बताया की मृतक रमेश यादव जिसने आईटीआई किया था बाहर रहकर काम करता था जो कुछ दिनों पूर्व ही अपने गांव लौटा था और चकिया घाट (कुतुबपुर) मे अपने रिश्तेदार के नाव पर काम कर रहा था जो कल 14 जुलाई को नाव पर से ही पेशाब करने के दरम्यान नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई जिसके शव के खोजबीन हेतु श्री रघुपति यादव के साथ हम यहां उपस्थित है।
रघुपति यादव के साथ अन्य सहयोगियों में मुख्य रूप से सोहरा पंचायत मुखिया मोहन शर्मा, सोनू कुमार,मनोज कुमार यादव, चंगनी यादव,मनोज पांडे,सुरेंद्र बिन शामिल थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 जुलाई 24

rktvnews

अविस्मरणीय है गौहर जान की गायिकी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान दिवस’ पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर , डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन और देशवासियों को इस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर में पशुपालन व कृषि में सरकारी योजनाओं के प्रति कृषकों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी : डॉ.रणवीर कुमार

rktvnews

Leave a Comment