RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )16 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की, जहां पर उनसे विभिन्न समाज, संगठन और समिति के प्रतिनिधि मंडलों ने सौजन्य भेंट कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।
सर्किट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री ने माहरा समाज, विश्वकर्मा समाज, कंवर समाज के प्रमुखजनों को क्रमशः आमंत्रित कर उनकी मांगें सुनीं। इसके अलावा बस्तर किसान संघ, नगरपालिक निगम जगदलपुर के पार्षदगणों और विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यालयीन कर्मचारी संघ की मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री रुबरु हुए। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के प्रमुखजनों से कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग की समस्याओं और मांगों को लेकर संवेदनशील व गंभीर है तथा इसके समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

बिहार सरस मेला: देशी व्यंजनों का अनूठा संसार।

rktvnews

भोजपुर : बिलौटी घटना की जांच करने पहुँचे जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व सूरीनाम के मंत्री रामदीन के बीच दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

टीम वर्क के साथ ससमय पारदर्शी तरीके से राजस्व कार्यों को कराएं निष्पादित : जिलाधिकारी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 1 जून से विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

बजरंग दल आरा कल करेगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment