RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:कृषि विज्ञान केन्द्र जाले तिलहन की वैज्ञानिक खेती के लिए किसानों को करें प्रेरित : मंत्री जीवेश

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)31 अगस्त।आज कृषि विज्ञान केन्द्र जाले में शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ.जीवेश कुमार ने किसानों को तिलहन की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देकर आय बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र जाले के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर एवं समस्त वैज्ञानिकों की सराहना की।
मंत्री ने केवीके को समय पर समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहत होने वाले सरसों की बीज एवं आवश्यक इनपुट जैसे कि सल्फर, बोरोन, खरपतवारनाशी की दवा पेंडिमेथैलीन, फफूंदनशी कार्बेंडाजिम एवं मनकोजेब, कीटनाशी दवा इमिडाकलोरपिड जाले प्रखंड के 6 गांवों मस्सा,अहियारी गॉट, अहियारी, बेलवारा, कमतौल एवं भमरपुरा के 200 किसानों को उपलब्ध कराने के लिए सराहना की।
डॉ.दिव्यांशु ने कृषकों को इसके उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि समय पर खेती करने से सरसों की उपज अच्छी होती है।
उन्होंने बताया कि समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के तहत् सरसों की बीज एवं अन्य इनपुट 10 गांवों को जल्द ही प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में बीएयू सबौर के सहायक प्राध्यापक एवं पूर्व वैज्ञानिक केवीके जाले के डॉ. गौतम कुणाल, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ई. निधि कुमारी, गृह वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी, वरीय शोधकर्ता डॉ. पूजा एवं मौके पर जनप्रतिनिधि जाले के धीरेन्द्र जी,प्रगतिशील किसान राघवेंद्र जी एवं 300 किसान मौजूद थे।

Related posts

रिमझिम फुहारों के बीच झारखंड आदिवासी महोत्सव की तैयारियां अपने उफान पर।

rktvnews

वाराणसी:तमिल मेहमानों ने केदारघाट पर नमामि गंगे समूह संग स्वच्छता में दिया योगदान, गंगा आरती ने बढ़ाई काशी–तमिल सांस्कृतिक नज़दीकियाँ।

rktvnews

भोजपुर :लिखने से ही सीखता है व्यक्ति : डाॅ राम जन्म मिश्र

rktvnews

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

rktvnews

आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आज पकरीबरावां प्रखंड के गुलनी गाॅव में मध्य विद्यालय के पास जन संवाद स्थापित किया गया।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ गिरफ्तार धन्धेबाज गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment