RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने सचिवालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)26 जनवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य सचिव ने कहा कि हमारे संविधान का मूलमंत्र समानता पर आधारित है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर प्रकार की स्वतंत्रता एवं सामानता का अधिकार प्रदान किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर हम अपनी बेटियों को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें। हमारे समाज को संविधान के आदर्शो तक ले जाने के लिए सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत, सशक्त उत्तराखण्ड, विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए (कार्यबल) वर्कफोर्स में शामिल करना होगा। यदि हमें जीएसडीपी को बढ़ाने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा। उत्तराखण्ड में हमारी टीम बेहतरीन कार्य कर रही है, जिसके लिए राज्य के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आशा है कि हम अपने इन प्रयासों से जल्द ही देश के अग्रणी राज्य बनेंगे।
इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related posts

बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ भोजपुर ईकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कर्तव्य भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

दो दिवसीय हैरिटेज समर कैम्प का शुभारंभ!योग, हैरिटेज वॉक, पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

शिव मंदिर जीर्णोद्धार एवं स्थापना कार्यक्रम में सहयोगियों संग शामिल हुए रघुपति यादव।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सतर्कता सप्ताह अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

rktvnews

3 मार्च की जन विश्वास रैली की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक संपन्न!

rktvnews

Leave a Comment