RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर PK का बड़ा ऐलान।

अति पिछड़ा समाज के 70 लोगों को विधानसभा का लड़ाएंगे चुनाव, NDA और महागठबंधन को देंगे चुनौती।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 जनवरी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट देगी। जन सुराज न सिर्फ उन्हें टिकट देगी बल्कि चुनाव लड़ने के लिए संसाधन भी मुहैया कराएगी। उन्होंने NDA और महागठबंधन को चुनौती दी कि दोनों मिलकर भी पिछड़े समाज के 70 लोगों को टिकट नहीं दे सकते।
प्रशांत किशोर ने हाल ही में BPSC छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों करोड़ में सीटें बेची गईं। जब छात्रों ने पेपर लीक का विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। लाठी चलाने वाली पुलिस ने किसी छात्र से उसकी जाति नहीं पूछी, पुलिस ने सभी पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इसलिए अब समय आ गया है कि इस कड़ाके की ठंड में आपके बच्चों को लाठियों से पिटवाने वालों को सत्ता से हटा दिया जाए। इस बार लाठी की चोट का जवाब वोट की चोट से देना है।

भूमिहीनों को जमीन, सबको पढ़ाई और रोजगार के लिए पूंजी से ही समतामूलक समाज बनेगा, लालू और नीतीश ने समतामूलक समाज के नाम पर बिहार को बर्बाद कर दिया: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कर्पूरी ठाकुर के सपनों के समतामूलक समाज की बात करते हुए कहा कि नीतीश और लालू ने समतामूलक समाज के नाम पर पिछले 35 सालों में बिहार को बर्बाद कर दिया है। पिछले 35 सालों से नेताओं ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने समतामूलक समाज बनाने के लिए जन सुराज के 5 मंत्रों की जानकारी दी और कहा कि भूमिहीनों को जमीन, सबको समान शिक्षा और रोजगार के लिए पूंजी की उपलब्धता से ही समतामूलक समाज का निर्माण हो सकता है। अभी सिर्फ 8 जातियों के पास दो तिहाई जमीन है। बिहार में 100 में से 60 भूमिहीन हैं। जन सुराज सत्ता में आने पर तीन साल में भूमि सुधार लागू करेगी।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 26

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भारत का 2028 तक स्वदेशी सौर सेल बनाने का लक्ष्य; हम स्वदेशी वेफर्स और इनगॉट्स की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मेरी लाइफ ऐप लॉन्च की।

rktvnews

Leave a Comment