RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :मंत्री संजय प्रसाद यादव का हुआ चतरा आगमन।

उन्होंने श्रम विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

रथ श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभुकों को करेगी जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 जनवरी।आज राज्य के मंत्री श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास एवं उद्योग विभाग झारखंड सरकार संजय प्रसाद यादव का चतरा परिसदन आगमन हुआ। उनके आगमन पर उपायुक्त रमेश घोलप ने आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।
श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं यथा प्रवासी श्रमिक पुनर्वास योजना 2021, बाल श्रमिक, झारखंड असंगठित सामाजिक सुरक्षा योजना, झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में लाभुक जागरूक हों और योजनाओं का लाभ ले सके। इस उद्देश्य से माननीय मंत्री ने परिसदन भवन चतरा से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों मे घुम- घुम कर लाभुकों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी।
उक्त मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप, पूर्व मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास एवं उद्योग विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता समेत सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 जुलाई 24

rktvnews

सारण: अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी! सारण पुलिस ने की गिरफ्तारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अगस्त 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रासरंग महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

Leave a Comment