RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण।

RKTV NEWS/गोपालगंज ( बिहार)24 जनवरी।जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के द्वारा थावे मंदिर परिसर और होमगार्ड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने थावे मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पार्किंग, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निदेश भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान इको पार्क को शीघ्र विकसित करने, तालाब की सफाई, साफ पानी की उपलब्धता एवं जीर्णोंद्धार कार्य को गति प्रदान करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देना प्राथमिकता सूची में है इसलिए मंदिर के साथ साथ दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखना है।
* इको पार्क को शीघ्र विकसित करने, तालाब की सफाई, साफ पानी की उपलब्धता एवं जीर्णोंद्धार कार्य को गति प्रदान करने का निदेश
* धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थावे मंदिर को घोड़ाघाट मंदिर तक सर्किट के माध्यम से जोड़ने की पहल
थावे मंदिर के बाद उचकागांव प्रखंड स्थित परसौनी खास में जिला पदाधिकारी ने नव निर्मित पोखरे का भी निरीक्षण किया और पर्यटन के नजरिए से अन्य सौंदर्यकरण तथा सुविधाओं के विकास पर बल दिया। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थावे मंदिर को घोड़ाघाट मंदिर से सर्किट के माध्यम से जोड़ने की बात भी कही। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने थावे तथा घोड़ाघाट मंदिर में पूजन अर्चन भी किया।
उक्त निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी, गोपालगंज डाॅ0 प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ, प्रखंड विकास पदाधिकारी उचकागांव, थावे, कुचायकोट, आर्किटेक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, गोपालगंज एवं अंचल अधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र ने “नटराज : ब्रह्मांडीय ऊर्जा की अभिव्यक्ति” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा, तस्करी रोकथाम और नशा नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जयपुर:मुख्य सचिव से भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने की मुलाकात।

rktvnews

झारखंड:राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंची पोषण सखी दीदियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात।

rktvnews

दीपक सर्वसम्मति से बने शाहपुर जदयू नगर अध्यक्ष ।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें।

rktvnews

Leave a Comment