RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

यातायात नियमों का पालन ही जीवन सुरक्षा का आधार: जिलाधिकारी
“सड़क पर चलेंगे, सुरक्षित चलेंगे”: मानव श्रृंखला के माध्यम से युवाओं ने दिया संदेश

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, बागपत में आज एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मानव श्रृंखला का नेतृत्व किया और उपस्थित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा,”सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और यातायात के नियमों का पालन करना न केवल हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज में अनुशासन का भी संदेश देता है” उन्होंने सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, गति सीमा का पालन करने, और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में छात्रों और नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। “सड़क पर चलेंगे, सुरक्षित चलेंगे” और “यातायात के नियमों का पालन करें, जीवन की रक्षा करें” जैसे नारों के साथ प्रतिभागियों ने आम जनता को जागरूक किया।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर नियमों का पालन करना हर व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।
कार्यक्रम में यातायात विभाग के अधिकारियों, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। इस आयोजन ने नागरिकों को अपने जीवन और दूसरों की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क बनने का संदेश दिया।

Related posts

उत्तराखंड:भू-कानून के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाए जन सुनवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

rktvnews

भोजपुर:पूरे देश में गूंज रहा” नरेन्द्र भी गायब सिलेंडर भी गायब का नारा : श्रीधर

rktvnews

भोजपुर: आरा नगर निगम कड़ाके की ठंढ को देखते हुए करें अलाव की व्यवस्था: क्यामुद्दीन

rktvnews

ट्राई ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए।

rktvnews

India Records Academy Certifies World Record title to Varanasi District Administration for Most Participants in a Quiz Contest at Multiple Locations

Admin

Leave a Comment