RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: 24 जनवरी को अल हफ़ीज़ कॉलेज,आरा में होगा अंतर महाविद्यालय वुशू टूर्नामेंट।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 जनवरी।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुशू टूर्नामेंट का का आयोजन 24 जनवरी को अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा के सभागार मे होने जा रहा हैl इसकी सफल आयोजन कराने के लिए अधिक्रीड़ा परिषद की एक बैठक अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा के सभा गार मे संपन्न हुई जिसकी की अध्यक्षता अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा के सचिव शाहिद अलीम ने कीl सचिव शाहिद अलीम ने बताया की वुशू टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गई पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था 23 जनवरी होंगी और खिलाड़ियों के खाने की उत्तम व्यवस्था की जा रही हैlअधिक्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की एकदिवसीय वुशू टूर्नामेंट मे विभिन्न कॉलेज कॉलेज से पुरुष और महिला टीमे भाग ले रही हैं खिलाड़ियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:00 बजे का होगाl प्रभारी प्राचार्य और आयोजन कमिटी के अध्यक्ष डॉ इरशाद हुसैन ने बताया की उद्घाटन समारोह11:00 बजे दिन में होगा जबकि पुरस्कार वितरण 3:00 बजे कॉलेज के सभागार मे संपन्न होगा l आज की बैठक मे प्रो बी एन ओझा, डॉ मो रेहान आलम, डॉ मो सईद, एन के हफिजी, डॉ मो शामिमुद्दीन, पप्पू ओम प्रकाश, अविनाश सिंह, आदि उपस्थित हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को किया निलंबित।

rktvnews

दरभंगा:29 लाख 19 हजार 406 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

Leave a Comment