RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने की कर- करेत्तर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)21 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली और उनके उचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा किया जाए श्रेणी सी,डी ई वाले विभागीय अधिकारियों को श्रेणी में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजनाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण करें और जनता को योजनाओं का लाभ तेजी से उपलब्ध कराएं कार्य योजना बनाकर कार्य करें ,विभागों से जो लक्ष्य प्राप्त हुए हैं उनके सापेक्ष कार्य करें । धारा 24 के मामलों का निस्तारण किया जाए उन्होंने डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को लैपटॉप मोबाइल वितरण करने के जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी का आधार सत्यापन समय अंतर्गत होना चाहिए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विद्यार्थियों को समय से लैपटॉप प्राप्त हो जो सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
जिलाधिकारी ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के संबंध में भी समीक्षा बैठक की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आइजीआरएस संदर्भों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए इसमें कोई भी लापरवाही ना की जाए अधिकारी स्वयं आइजीआरएस पोर्टल प्रतिदिन देखें और शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता भी करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा ,अपर जिला अधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह सहित संबंधित एसडीएम तहसीलदार संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

rktvnews

दुमका:पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में वीर बाल दिवस पर समर्पित एक चित्रात्मक पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की रणनीतिक पहल से इस्पात उत्पादन के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ी, आयात कम हुआ।

rktvnews

डा भीम सिंह भवेश रचित “कलकत्ता से कोलकाता”पुस्तक का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा-माले के पूर्व महासचिव सुब्रत दत्त उर्फ जौहर, डा०निर्मल व राजेंद्र प्रसाद उर्फ़ रतन को उनके 50 वीं शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment