RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

राज्यस्तरीय सेकंड टॉपर को 2लाख रुपये और थर्ड टॉपर को 1लाख रुपये का चेक किया प्रदान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा आज समाहरणालय सभागार में इस वर्ष 10वीं और 12वीं (जैक, सीबीएसई और आईसीएसई) बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय सेकेंड (आईसीएससी बोर्ड) टॉपर श्रेया केशरी के परिजनों 2 लाख रुपये का चेक, लैपटॉप और मोबाइल फोन प्रदान किया गया। साथ ही राज्यस्तरीय आर्ट्स थर्ड टॉपर (सीबीएससी बोर्ड) रिद्धिमा सुकृति को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल फोन प्रदान किया गया।

उपायुक्त ने राज्य स्तरीय टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

जिला प्रशासन की ओर से आज आयोजित सम्मान समारोह में जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,
“आपकी सफलता पूरे राज्य और जिले के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। ज्ञात हो कि जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे विद्यार्थियों को तीन-तीन लाख रुपये, सेकंड टॉपर को 2-2 लाख रुपये और थर्ड टॉपर को 1-1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहुंची उज्जैन,किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गणतंत्र दिवस पर 450 से अधिक विशेष आमंत्रित लोगों को सम्मानित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment