RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बना नारायणपुर और उपविजेता रहा महाराजा कॉलेज आरा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद,भोजपुर के कोईलवर नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में खेलो भारत के तहत नगर खेल महाकुंभ संबंधित कोईलवर प्रखंड स्थित धनडीहाँ गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्वामी विवेकानंद जी व मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के मंत्री सुमित सिंह,खेलो भारत के संयोजक अमर राजपूत, शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी,जिला संयोजक अनूप सिंह, परीनिधि गुप्ता,करूं सिंह मुखिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विषय परिवेश जिला संयोजक अनूप सिंह ने किया और कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में सभी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है उसी निमित आज कोईलवर नगर इकाई द्वारा यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्रांत मंत्री सुमित सिंह खेल महाकुंभ अंतर्गत पूरे प्रांत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से प्रतिभावान प्रतिभागियों को एक मंच देने का काम करता है।
वही खेलो भारत के प्रांत संयोजक अमर राजपूत ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा देश भर में नगर खेल महाकुंभ (15-25 जनवरी) तक आयोजित है जिसमें खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया नारा पर जोड़ देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना ही विद्यार्थी परिषद का कार्य है।चंदन तिवारी ने कहा कि विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो वं नगद पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।
चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पहले पारी नारायणपुर Vs अवेंजर क्लब आरा एवं द्वितीय मुकाबला लाहौर Vs महाराजा कॉलेज में हुआ। वही अंतिम मुकाबला दोनों विजेता टीमों के बीच नारायणपुर vs महाराजा कॉलेज में हुआ जिसमें विजेता नारायणपुर की टीम हुई एवं उपविजेता महाराजा कॉलेज की टीम हुई।वही धन्यवाद ज्ञापन धीरज सिंह ने किया। वही संचालन आदित्य सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन,हैप्पी,प्रिंस,अमन आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता को ले अभियान।

rktvnews

नकली कीटनाशक, खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

दिव्यांग उद्यमियों के सामान और कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला भोपाल में शुरू।

rktvnews

शहरों को मुख्यधारा की जलवायु कार्रवाई में मदद करने के लिए बेंगलुरु ने सम्मेलन की मेजबानी की।

rktvnews

गिरीडीह:दुर्गा पूजा (नवरात्रि पर्व) के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क व तैयार।

rktvnews

Leave a Comment