RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:नहीं रही कई शैक्षणिक संस्थानों की संस्थापक सदस्य सुमन जैन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जनवरी।शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी और धर्मपरायण महिला सुमन जैन का निधन हो गया है ।उनके निधन से शहर में शोक है। ये विजय आश्रम महाजन टोली नंबर 1 आरा की स्थाई निवासी रही है। बताते चले की स्वर्गीय सुमन जैन शहर के प्रतिष्ठित, समाजसेवी , प्रमुख व्यवसायी, रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक सचिव स्वर्गीय पद्म राज कुमार जैन की 72 वर्षीय,स्नातक डिग्री धारी,धर्म पत्नी थी।उनकी धार्मिक विचार धारा,व्यवहार कुशलता और सहयोग से महिलाओं के बीच चर्चित रही। उनकी इच्छा थी कि समाज के कमजोर और गरीब खासकर महिलाओं को उचित शिक्षा होनी चाहिए तभी समाज में बदलाव और सुसंस्कृत समृद्ध समाज व राष्ट्र बन सकेगा। इसके लिए इन्होंने ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की शुरुआत की और संस्थापक सदस्य के रूप में स्वयं देखभाल करती रही। जो विद्यालय आज उत्कर्ष पर है। वही बेरोजगार और दिशा विहीन युवाओं के लिए जीन वाणी मैनेजमेंट कॉलेज की स्थापना की और उसके भी संस्थापक सदस्य के रूप में कार्यभार देखती,संभालती और मार्गदर्शन करती रही। जीवन पर्यंत लगातार समाज के उत्थान लगी रही। इनके दो पुत्र डॉक्टर आदित्य विजय जैन और डॉक्टर हर्षित विजय जैन तथा एक लड़की श्रद्धा अग्रवाल है। इनकी अमर कृतियों में स्कूल और कॉलेज प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। इन्होंने आजीवन रात्रि भोजन कभी नहीं किया। रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थाई सदस्य रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 सितंबर 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 दिसंबर 24

rktvnews

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग लिया।

rktvnews

बिहार एसआईआर: 2003 की मतदाता सूची ईसीआई की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

rktvnews

भोजपुर: विधान पार्षद श्री भगवान कुशवाहा ने की प्रेस वार्ता, माले और राजद पर दिखाया रोष।

rktvnews

Leave a Comment