RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर: सड़क सुरक्षा को ले दिलाई गई शपथ।

RKTV NEWS/बक्सर (भोजपुर)17 जनवरी। गुरूवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जिलाधिकारी बक्सर द्वारा शुभम आर्य पुलिस अधीक्षक बक्सर एवं अन्य सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा विषय पर समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में शपथ दिलाया गया।
जिलाधिकारी बक्सर द्वारा सभी को बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करने, नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति न देने, गति सीमा को पार न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने एवं वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने से संबंधित शपथ दिलाई गई।
परिवहन विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाना है।
परिवहन विभाग की ओर से जारी निर्देश के तहत जिले में सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के सफल क्रियान्वयन को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा परिवहन कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाया गया।

Related posts

रायपुर : जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा” – ट्राई परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ी।

rktvnews

राजस्थान: चित्तौरगढ़:सफलता की कहानी : रावड़दा ग्राम पंचायत की बालिकाओं का खेल में परचम।

rktvnews

भोजपुर:छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक:डा.अर्चना

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जिला में चल रही विकासात्मक योजनाओं को लेकर पश्चिम चंपारण में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

खेल

rktvnews

Leave a Comment